एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है, "मैडम सोनिया गांधी जी, मुझे आपसे उम्मीद नहीं थी कि आप आरएसएस के जगदीश शेट्टार का चुनाव प्रचार करेंगी।" ओवैसी ने कहा, "क्या यह आपका सेक्युलरिज़्म है? ऐसे मुकाबला करोगे आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी से?" कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार टिकट न मिलने के बाद बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।