बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से रविवार को मुलाकात के बाद कहा, "हमने सोनिया जी से सभी दलों की बैठक बुलाने को कहा है।" उन्होंने आगे कहा, "मैडम (सोनिया) ने कहा कि अभी पार्टी अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है, थोड़ा समय दीजिए फिर हम लोग बात करेंगे।"