सोनू निगम, उनकी पत्नी व बेटे का कोविड-19 टेस्ट आया पॉज़िटिव; सिंगर ने कहा- मैं मर नहीं रहा

सिंगर सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है कि वह फिलहाल दुबई में हैं और उनका, उनकी पत्नी और बेटे का कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इसके साथ जीना होगा…मैंने कितनी बार खराब गले या वायरल बुखार में कॉन्सर्ट्स किए हैं…उससे तो यह बहुत बेहतर है…मैं मर नहीं रहा हूं।"