सोनू सूद के खिलाफ पंजाब में मतदान के दिन बहन के लिए प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज

पंजाब के मोगा में पुलिस ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और मतदान के दिन रविवार को अपनी बहन के लिए प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस की उम्मीदवार हैं। सूद को प्रशासन ने रविवार को मतदान केंद्रों पर जाने से रोक दिया था।