सोनू सूद ने एक्सीडेंट के चलते घायल हुए शख्स को खुद उठाकर कार में लिटाया, पहुंचाया अस्पताल

सूद चैरिटी फाउंडेशन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मोगा (पंजाब) में कार एक्सीडेंट के चलते घायल हुए शख्स को अभिनेता सोनू सूद खुद उठाकर कार में लिटाते नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में घायल शख्स एक अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेटा दिख रहा है और सोनू उनकी हालत के बारे में किसी से पूछ रहे हैं।