सोनू सूद ने बुज़ुर्ग की मदद करने के लिए इकोनॉमी क्लास सीट से बदली अपनी बिज़नेस क्लास सीट

ऐक्टर सोनू सूद ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के दौरान एक बुज़ुर्ग शख्स की मदद करने के लिए इकोनॉमी क्लास सीट के बदले अपनी बिज़नेस क्लास सीट उन्हें दे दी। जब ट्विटर पर एक यूज़र ने इसके बारे में बताया तो सूद ने कहा, "कई बार इकोनॉमी क्लास की सीट बिज़नेस क्लास की सीट से अधिक आरामदायक होती है।"