आयकर विभाग ने कहा है कि अभिनेता सोनू सूद और उनके सहयोगियों ने ₹20 करोड़ से अधिक की कर चोरी की है। बकौल विभाग, सूद व उनके सहयोगियों ने निवेश करने व संपत्तियां हासिल करने के लिए फर्ज़ी ऋणों का इस्तेमाल किया। आयकर विभाग ने ऐक्टर के मुंबई स्थित आवास समेत उनसे जुड़े कई परिसरों पर सर्वे किया था।