महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ ने सोमवार को कहा कि वह बीजेपी नेता किरीट सोमैया के खिलाफ ₹100 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमैया द्वारा लगाए गए आरोप बीजेपी के एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि सोमैया ने मुश्रीफ और उनके परिजन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।