सोशल मीडिया पर हुईं आलोचनाओं के स्क्रीनशॉट रखता हूं, आलोचकों के नाम याद हैं: दुलकर

अभिनेता दुलकर सलमान ने 'प्रभात खबर' को बताया है कि वह सोशल मीडिया पर होने वाली अपनी आलोचनाओं के स्क्रीनशॉट रखते हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप मेरे फोन में ढूंढेंगे तो ऐसे कई स्क्रीनशॉट्स मिल जाएंगे...बीच-बीच में इन्हें देखते रहता हूं।" बकौल ऐक्टर, "सोशल मीडिया पर जो लोग बहुत निजी हमले करते हैं...उनकी आईडी का नाम भी याद रहता है।"