'द कन्फेशन' नामक एक सोशल थ्रिलर फिल्म से अभिनेता नाना पाटेकर बॉलीवुड में वापसी करेंगे। 'अक्सर' और 'दिल मांगे मोर!!!' जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक अनंत नारायण महादेवन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा मीटू आंदोलन के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद 71-वर्षीय अभिनेता ने कथित तौर पर अभिनय से ब्रेक ले लिया था।