सौरव गांगुली की बायोपिक का हुआ ऐलान, बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा- रोमांचित हूं
लव रंजन और अंकुर गर्ग के स्वामित्व वाली प्रोडक्शन कंपनी लव फिल्म्स ने घोषणा की है कि वह बीसीसीआई अध्यक्ष व पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक का निर्माण करेगी। गांगुली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "क्रिकेट मेरे जीवन में सब कुछ रहा है...रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरे सफर पर बायोपिक बनाएगी और इसे बड़े पर्दे पर लेकर आएगी।"