तिरुवनंतपुरम (केरल) में गुरुवार रात स्कूटर सवार एक शख्स ने सीपीआई(एम) मुख्यालय की इमारत पर बम फेंक दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस कमिश्नर जी. स्पर्जन कुमार के अनुसार, मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। राज्य के वित्त मंत्री के.एन. बालगोपाल ने कहा, "यह उपद्रव पैदा करने की...सुनियोजित कोशिश है...अनुरोध करते हैं...लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करें।