inshorts

स्कूल में मेरी हालत खराब रहती थी, सज़ा मिलती रहती थी: 'कभी कोई टीचर पसंद थीं?' पर अमिताभ

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से 'केबीसी-14' में प्रतिभागी ने पूछा कि 'क्या स्कूल में वह अपनी किसी टीचर को पसंद करते थे'? उन्होंने कहा, "स्कूल में मेरी हालत खराब रहती थी...मुझे हमेशा कक्षा से...बाहर निकाल दिया जाता था...सज़ा मिलना मेरे लिए आम बात थी।" बकौल अमिताभ, "स्कूल में न मैं किसी (टीचर) का पसंदीदा था...न ही मुझे कोई पसंद था।"