महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब बैन पर जारी विवाद के बीच कहा है, "स्कूल व कॉलेजों में जहां जो भी निर्धारित यूनिफॉर्म हो, उसका पालन होना चाहिए।" ठाकरे ने कहा, "शिक्षा के केंद्रों का ध्यान शिक्षा पर रहना चाहिए। धार्मिक व राजनीतिक मुद्दों को स्कूलों व कॉलेजों में नहीं लाना चाहिए।"