स्कूलों के लिए 'कबाड़खाना' शब्द उपयोग करना खेद की बात: केजरीवाल के बयान पर शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 'देश के 80% सरकारी स्कूल कबाड़खानों से भी बदतर' कहे जाने की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग बयान देने को ही काम मानते हैं।" बकौल शिक्षा मंत्री, "बयान-बहादुर साहेब का विद्यालयों के लिए कबाड़खाना जैसा शब्द उपयोग करना शिक्षा जगत के लिए खेद की बात है।"