फिल्ममेकर मणिरत्नम ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने की संभावनाओं पर कहा है कि यह सवाल शाहरुख से पूछा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "एक स्क्रिप्ट तैयार होनी चाहिए तभी मैं उनके पास जा सकता हूं...जब शाहरुख के अनुरूप मेरे पास आइडिया होगा...तब जाकर उनसे पूछूंगा।" मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' (1998) में शाहरुख ने काम किया था।