inshorts

स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही हामी भर दी थी, 'कहानी' से बेहतर है 'बॉब बिस्वास': अभिषेक

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'बॉब बिस्वास' को लेकर कहा है, "मैंने उनसे (सुजॉय घोष) से पूछा...फिल्म कौन बनाएगा...उन्होंने दीया का नाम लिया और मैंने स्क्रिप्ट सुने बगैर ही हां कह दिया क्योंकि सुजॉय मेरे अच्छे दोस्त हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने पिछले साल लॉकडाउन में 'कहानी' देखी जिसके बाद मुझे लगा कि हमारी फिल्म उससे बेहतर है।"