अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि उन्होंने 2019 में आई उनकी फिल्म 'गुड न्यूज़' के लिए केवल 3 मिनट में ही हामी भर दी थी। ऐक्टर ने कहा, "मुझे स्क्रिप्ट की जानकारी भी नहीं थी...करण जौहर से सिर्फ 3 मिनट का नरेशन सुना और फिल्म साइन करने के लिए तैयार हो गया था। मेरे लिए कॉन्सेप्ट बहुत महत्वपूर्ण है।"