स्टाफ रूम में छात्र को नग्न कर गुजरात में बनाया गया था उसका वीडियो; प्रिंसिपल हुआ गिरफ्तार
सूरत (गुजरात) में एक सरकारी स्कूल के निलंबित प्रिंसिपल निशांत व्यास को 14-वर्षीय छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्र को स्टाफ रूम में नग्न कर उसका वीडियो बनाया गया था और कुछ लड़के उसका मज़ाक उड़ाते दिखे थे। व्यास पर आरोप है कि उन्होंने अपनी उपस्थिति में छात्र का उत्पीड़न होने दिया था।