inshorts

स्टार किड होने के बावजूद श्रद्धा ने बहुत मेहनत की, अपने बलबूते पर स्टारडम पाई: शक्ति कपूर

अभिनेता शक्ति कपूर ने एक रिऐलिटी शो पर कहा है कि एक स्टार किड होने के बावजूद उनकी बेटी व अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बहुत मेहनत की और अपने बलबूते पर स्टारडम पाई है। उन्होंने फिल्म 'एबीसीडी 2' की शूटिंंग को याद कर कहा, "घर आने पर...उनको (श्रद्धा) चोट लगी रहती थी...घंटों रिहर्सल करने से उनके पीठ में...दर्द रहता था।"