'स्टार की पत्नी' शब्द से ऊपर उठें, कोई अभिनेत्री के पति को 'स्टार का पति' नहीं कहता: मीरा

कंटेंट क्रिएटर मीरा राजपूत ने कहा है कि उन्हें 'स्टार की पत्नी' शब्द समझ नहीं आता है और लोगों को इससे ऊपर उठना चाहिए। उन्होंने कहा, "एक ऐक्टर, सेलेब्रिटी और स्टार की पत्नी या पति हो सकता है। कोई (किसी को) 'स्टार का पति' नहीं कहता फिर 'स्टार की पत्नी' क्यों कहते हैं।" मीरा अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी हैं।