अभिनेता विजय देवरकोंडा ने 'नवभारत टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में स्टारडम को लेकर कहा है कि यह अस्थाई होता है। उन्होंने कहा, "एक समय इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार कहलाने वाले...राजेश खन्ना का कितना क्रेज़ था...लेकिन आज की जेनरेशन उनको जानती तक नहीं।" बकौल विजय, "लोग सभी को भूल जाते हैं...एक दिन मुझे भी भूल जाएंगे...इसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।"