स्टारबक्स के अगले सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन को मिलेगा कितना वेतन?
भारत में जन्मे लक्ष्मण नरसिम्हन को अमेरिकी कॉफीहाउस चेन स्टारबक्स के अगले सीईओ के तौर पर सालाना $1.3 मिलियन वेतन मिलेगा। 55-वर्षीय नरसिम्हन को रेकिट बेंकिज़र छोड़ने के लिए इंसेंटिव के तौर पर $9.25 मिलियन तक और साइनिंग बोनस के तौर पर $1.6 मिलियन मिलेगा। 2023 से नरसिम्हन $13.6 मिलियन मूल्य तक के वार्षिक इक्विटी अवॉर्ड्स के पात्र होंगे।