स्टैंडअप कॉमेडियन जगदीश चतुर्वेदी की मां से ऑनलाइन ठगे गए ₹2 लाख, 10 दिन में वापस मिले

बेंगलुरु निवासी स्टैंडअप कॉमेडियन व डॉक्टर जगदीश चतुर्वेदी की मां वीणा चतुर्वेदी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। कॉमेडियन ने ट्वीट कर कहा, "बैंक संबंधी साइबर क्राइम के तहत मेरी मां से ₹2 लाख लूटे गए। घटना के चंद मिनटों बाद हमने साइबर पुलिस से शिकायत की। पूरी राशि 10 दिन में वापस आ गई।"