कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संत रामानुजाचार्य की हैदराबाद स्थित 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' को लेकर ट्वीट किया है, "स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी मेड इन चाइना है, 'न्यू इंडिया' चाइना-निर्भर है।" गौरतलब है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस प्रतिमा का अनावरण किया था। सरकार के अनुसार, यह 5 धातुओं (सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता) के मिश्रण से बनी है।