ऐक्टर अनुपम खेर ने ऐक्टर अनिल कपूर के साथ दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर के सामने खड़े होकर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है, "जब मैं स्ट्रग्लिंग ऐक्टर था तो पहला घर जहां मैं आया था (वो) मैं यहां आया था।" अनुपम ने आगे कहा, "यश जी ने मुझे कहा था कि 'तेरा कुछ न कुछ ज़रूर होगा'।"