'स्ट्रेंजर थिंग्स' के नए एपिसोड रिलीज़ होने के बाद कुछ समय के लिए क्रैश हुआ नेटफ्लिक्स

स्ट्रेंजर थिंग्स के नए एपिसोड स्ट्रीम होने के बाद बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर के नेटफ्लिक्स पर लॉगिन करने से यह स्ट्रीमिंग सर्विस थोड़े समय के लिए क्रैश हो गई और सब्सक्राइबर्स को 'नेटवर्क एरर' के मेसेज शो होने लगे। इसपर कई यूज़र्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "मैं इंतज़ार कर रहा हूं...ताकि मैं वॉल्यूम 2 देख सकूं।"