ऐक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस-14 में उनकी को-कंटेस्टेंट व बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के निधन पर शोक जताते हुए कहा है, "मैं स्तब्ध हूं...उनका बर्ताव मेरे और (ऐक्टर) अली गोनी के साथ...हमेशा अच्छा था।" बकौल जैस्मिन, "वह महिलाओं के लिए बहुत कुछ...करना चाहती थीं।" सोनाली का सोमवार को गोवा में हार्ट अटैक के बाद निधन हो गया था।