स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार तमिलनाडु की 49 वर्षीय ट्रांसजेंडर को मिली जीत

तमिलनाडु के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मंगलवार को वेल्लोर नगर निगम के वॉर्ड नं. 37 से डीएमके की एक ट्रांसजेंडर गंगा नायक को जीत मिली। 49 वर्षीय गंगा नायक को अपने नाटक मंडली के लिए पहचान मिली है जिसमें 30 ट्रांसजेंडर सहित 50 सदस्य काम करते हैं। गंगा नायक पिछले 20 सालों से डीएमके से जुड़ी हैं।