स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए छापेमारी कर रहे हैं ईडी व आईटी के अधिकारी: सीएम बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में ईडी व आयकर की छापेमारी पर कहा है, "अधिकारी स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना सीआरपीएफ को साथ लेकर छापेमारी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "शिकायत प्राप्त हुई हैं कि कुछ लोगों को रॉड से पीटा जा रहा है।" बकौल बघेल, आगे शिकायतें मिलीं तो राज्य की पुलिस कार्रवाई हेतु विवश होगी।