स्नूप डॉग बाथरूम में घुसे और मुझे ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया: महिला

जेन डो नामक महिला ने अमेरिकी रैपर स्नूप डॉग पर 2013 में उनके कॉन्सर्ट में शामिल होने के बाद यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला ने दावा किया कि स्नूप डॉग बाथरूम में घुसे व उन्हें ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया और उनके सामने हस्तमैथुन किया। स्नूप डॉग के प्रवक्ता ने इन आरोपों को 'निराधार' बताया है।