स्पिति घाटी में दिखा हिम तेंदुए का 'दुर्लभ नज़ारा', आईटीबीपी ने शेयर किया वीडियो

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने ट्विटर पर वयस्क हिम तेंदुए का वीडियो शेयर किया है और लिखा, "हिमाचल प्रदेश की स्पिति घाटी में 12,500 फीट की ऊंचाई पर एक हिम तेंदुआ दिखा। दुर्लभ प्रजातियों के दुर्लभ नज़ारे।" आईटीबीपी ने आगे लिखा, "हिमालयी क्षेत्रों में वनस्पतियों और जीव-जंतुओं को संरक्षित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।"