inshorts

स्मारक में नहीं तब्दील होगा जयललिता का चेन्नई वाला घर, मद्रास हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता के घर 'वेद निलयम' को स्मारक बनाने संबंधी पूर्ववर्ती एआईएडीएमके सरकार का आदेश बुधवार को रद्द कर दिया। गौरतलब है, जयललिता का यह घर चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में स्थित है। जयललिता की भतीजी दीपा और भतीजे दीपक ने सरकार के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।