किस करने की कोशिश करते रिपोर्टर को थप्पड़ मारने का विल स्मिथ का पुराना वीडियो आया सामने
ऑस्कर समारोह में अभिनेता विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद स्मिथ का एक पूर्व यूक्रेनी रिपोर्टर को थप्पड़ मारने का पुराना वीडियो सामने आया है। यह घटना 2012 की है जब यूक्रेन के विताली सेदियुक ने 'मेन इन ब्लैक III' के मॉस्को प्रीमियर से पहले रेड कार्पेट पर स्मिथ को किस करने की कोशिश की थी।