दिल्ली हाईकोर्ट ने गोवा बार विवाद मामले में दस्तावेज़ों के आधार पर माना कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी या उनकी बेटी के नाम पर किसी बार का लाइसेंस नहीं है, न ही वे किसी रेस्टोरेंट/बार की मालकिन हैं। जारी आदेश के अनुसार, कोर्ट ने यह भी माना कि उनकी बेटी ने कभी लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं दिया है।