स्मृति ईरानी ने ‘लाल सलाम’ नाम से लिखी पहली किताब, 29 नवंबर को होगा विमोचन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘लाल सलाम’ शीर्षक से अपनी पहली किताब लिखी है, जिसका विमोचन 29 नवंबर को होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पुस्तक अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में हुई सीआरपीएफ के 76 जवानों की हत्या से प्रेरित है। बकौल ईरानी, "उम्मीद करती हूं कि पाठक उस चीज़ को समझ पाएंगे...जिसके बारे में बहुत कम लिखा गया है।"