स्मृति ईरानी ने शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके वज़न कम होने पर दिलाया ध्यान

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने कमेंट्स में उनका वज़न कम होने पर ध्यान दिलाया। कुछ इंस्टाग्राम यूज़र्स ने कमेंट में लिखा कि 'फिट दिख रही हैं'। ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी तस्वीर पर कमेंट किया और लिखा, "बहुत अच्छी लग रही हैं।"