स्मृति की तस्वीर के साथ युवा कांग्रेस ने गैस सिलिंडर की निकाली अर्थी, वीडियो आया सामने

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बी.वी ने प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया जिसमें कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर के साथ गैस सिलिंडर की अर्थी निकालते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "स्मृति ईरानी की तलाश में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।"