स्वरा को मिली जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा- सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

अभिनेत्री स्वरा भास्कर को उनके घर पर भेजे गए पत्र में जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बकौल अधिकारी, स्वरा ने वर्सोवा पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पत्र में कथित तौर पर लिखा है, "देश के युवा सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।"