स्वरा गोद लेंगी बच्चा, कहा- खुशकिस्मती है कि भारत में सिंगल महिलाएं बच्चा गोद ले सकती हैं
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बताया है कि वह बच्चा गोद लेने के लिए वेटिंग लिस्ट में हैं। बकौल स्वरा, उन्होंने सेंट्रल अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (सीएआरए) में 'प्रॉस्पेक्टिव अडॉप्टिव पेरेंट' के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने लिखा, "खुशकिस्मती से भारत में...सिंगल महिलाओं को गोद लेने की अनुमति होती है...जानती हूं कि वेटिंग लंबी होती है...आमतौर पर 3 साल तक की।"