inshorts

स्वाति सिंह का टिकट काटने के बाद बीजेपी ने यूपी में उनके पति को बलिया नगर से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की मंत्री और सरोजनी नगर से मौजूदा विधायक स्वाति सिंह का विधानसभा चुनाव का टिकट काटने के बाद उनके पति व प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया नगर से उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, स्वाति और दयाशंकर, दोनों ने सरोजनी नगर से टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने पूर्व ईडी अधिकारी राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया।