स्विगी ने महिला डिलीवरी कर्मियों के लिए की 2 दिन की पेड पीरियड लीव की घोषणा

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म स्विगी ने अपनी महिला डिलीवरी कर्मियों के लिए 2 दिन की पेड पीरियड लीव की घोषणा की है। स्विगी के उपाध्यक्ष (ऑपरेशन्स) मिहिर शाह ने बताया कि यह पॉलिसी पूरी तरह से स्वैच्छिक है और सुनिश्चित करती है कि जो भी इसे चुनते हैं वे उस अवधि में न्यूनतम आय की गारंटी के लिए पात्र होंगे।