'बचपन का प्यार' गाने से चर्चित हुए सहदेव दिरदो ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया है, "नमस्कार, मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं, आप सभी की दुआ और प्रार्थना के लिए धन्यवाद।" गौरतलब है कि सहदेव दिरदो को 28 दिसंबर, 2021 को सुकमा (छत्तीसगढ़) में एक सड़क हादसे में सिर पर चोट आई थी।