है कहां पैसा, गया कहांः 'पाताल लोक 2' के लिए ₹20 करोड़ लेने की खबरों पर जयदीप अहलावत

वेब सीरीज़ 'पाताल लोक 2' के लिए ₹20 करोड़ चार्ज करने की खबरों को लेकर ऐक्टर जयदीप अहलावत ने कहा है, "अरे यार इतना था तो मुझे बता तो देते। मैं कुछ कर लेता इस पैसे का।" सीरीज़ में हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने वाले अहलावत ने आगे कहा, "है कहां ये पैसा...गया कहां?"