होंडा ने जनवरी 2026 से देश में सभी रेंज की कारों की कीमतें बढ़ाने का किया एलान
होंडा ने जनवरी-2026 से भारत में अपनी सभी कार रेंज की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने कीमत बढ़ाने की वजह इनपुट कॉस्ट (जैसे कच्चा माल, लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल खर्च) में बढ़ोतरी बताई है। हालांकि, बढ़ी हुई कीमत का प्रतिशत अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। होंडा फिलहाल भारत में अमेज़, सिटी, सिटी हाइब्रिड जैसी कार बेचती है।