हिंदी फिल्म 'संतोष' होगी ऑस्कर्स की अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए यूके की ऑफिशियल एंट्री
ब्रिटिश अकैडमी ने संध्या सूरी द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म 'संतोष' को ऑस्कर्स-2025 की अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए यूके की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना है। आईएमडीबी के मुताबिक, शहाना गोस्वामी और सुनीता राजवार अभिनीत यह फिल्म ग्रामीण भारत पर आधारित है जिसमें एक विधवा की कहानी है जिसे अपने पति की पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिली है।