ऐक्ट्रेस करीना कपूर द्वारा कुरान की आयत वाला पेंडेंट पहनने के बाद बढ़े विवाद पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि करीना को माफी मांगने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पेंडेंट दिल के पास पहना जाता है। इससे पहले कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अब्बास हफीज़ ने करीना को लीगल नोटिस भेजा था।