हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के 234 पदों पर निकाली भर्ती
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के 234 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवार को ₹1.20 लाख/माह तक सैलरी मिलेगी।