सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को 'आई लव मोहम्मद' विवाद में हिंसा के बाद बरेली (यूपी) जाने से रोका गया है। साथ ही उन्हें घर में ही रहने को कहा गया है। सांसद ने अपने घर के बाहर तैनात पुलिस की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "अगर मुस्लिम भाइयों के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है...तो मुझे पुलिस रोकना क्यों चाहती है?"