हाइट व लुक के कारण असरानी ने झेला था रिजेक्शन, कहा था- लोग नहीं समझते कमर्शियल ऐक्टर
ऐक्टर गोवर्धन असरानी ने अपनी छोटी हाइट और लुक के कारण कई बार रिजेक्शन झेला था और काफी संघर्ष के बाद उन्हें फिल्म 'गुड्डी' में रोल मिला था। एक शो में असरानी ने बताया था कि कई लोग (जिनमें गुलज़ार भी शामिल थे) उन्हें कमर्शियल ऐक्टर नहीं मानते थे। गुलज़ार ने उनके चेहरे को 'अजीब' बताकर रिजेक्ट कर दिया था।